आपसी रंजिश में महिला को किया लहूलुहान

Updated at : 26 Nov 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी रंजिश में महिला को किया लहूलुहान

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद में आपसी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गयी. घटना में एक पक्ष से माया देवी 40 वर्ष को भाला से मार कर जख्मी कर दिया गया है. घटना को लेकर घायल माया देवी ने थाना में आवेदन दिया है. दिये आवेदन में घायल माया […]

विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गायछांद में आपसी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गयी. घटना में एक पक्ष से माया देवी 40 वर्ष को भाला से मार कर जख्मी कर दिया गया है. घटना को लेकर घायल माया देवी ने थाना में आवेदन दिया है. दिये आवेदन में घायल माया देवी ने बताया है कि गली के विवाद को लेकर अजीत मंडल से उसकी कहासुनी होने लगी तो उसकी पत्नी नमिता देवी ने भाला से सिर में वार कर घायल कर दिया. जख्मी महिला ने मारपीट की घटना में आरोपियों पर चांदी का दस भर का चेन जो गला में पहने हुए थी,

उसे छीन लेने की बात कही है. इधर, दूसरे पक्ष से अनिल मंडल के पुत्र श्रवण कुमार मंडल द्वारा थाना में आवेदन देकर मारपीट किये जाने का आरोप प्रथम पक्ष पर लगाया है. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है.

” गायछांद में मारपीट की घटना हुई है. दोनों पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया है. मामले को देखा जा रहा है. जांच पड़ताल कर दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
– जितेंद्र आजाद, थाना प्रभारी, मुफस्सिल.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola