55 की जगह मिला मात्र 42 किलो अनाज

सुंदरपहाड़ी : प्रखंड के धमनी गांव में शुक्रवार की देर शाम निगरानी प्रखंड अध्यक्ष व सदस्यों ने राशन दुकान के लिए निर्गत 129 बोरे अनाज को तौलवाया. निगरानी टीम में प्रखंड अध्यक्ष राजेश आर्य, सदस्य उमेश राम व काली शंकर बाउरी शामिल थे. बिना नंबर के ट्रैक्टर पर सुंदरपहाड़ी के एफसीआइ गोदाम से भेजे गये […]
सुंदरपहाड़ी : प्रखंड के धमनी गांव में शुक्रवार की देर शाम निगरानी प्रखंड अध्यक्ष व सदस्यों ने राशन दुकान के लिए निर्गत 129 बोरे अनाज को तौलवाया. निगरानी टीम में प्रखंड अध्यक्ष राजेश आर्य, सदस्य उमेश राम व काली शंकर बाउरी शामिल थे. बिना नंबर के ट्रैक्टर पर सुंदरपहाड़ी के एफसीआइ गोदाम से भेजे गये अनाज की मात्रा की सदस्यों ने जांच की. धमनी गांव के सूरजमुखी स्वयं सहायता ग्रुप को राशन का अनाज पहुंचाने के क्रम में शंका होने पर सभी सदस्यों ने ट्रैक्टर को रोक कर मापी किया.
इस दौरान 129 में से चार बोरी में 55 से 60 किलो के स्थान पर प्रति बोरा मात्र 42 किलो 100 ग्राम ही अनाज मिले. श्री आर्य ने इस बात की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी है. उन्होंने बताया कि प्रति बोरा 15 से 20 किलो अनाज के कम भेजे जाने के कारण राशन दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. श्री आर्य ने बताया कि गत दिनों डीसी के सुंदरपहाड़ी में जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत की थी कि बोरे में एफसीआइ द्वारा कम अनाज भर कर पैक किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




