गोड्डा एसडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा

गोड्डा : एसपी व विधायक का मामला शांत होने के बाद गोड्डा के सदर एसडीओ नमन प्रियेष लकड़ा पर परीक्षा के दौरान अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते गोड्डा कॉलेज के शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया दिया है. अभद्र व्यवहार से आहत शिक्षकों ने काॅलेज में अापात बैठक कर एसडीओ के खिलाफ निंदा […]
गोड्डा : एसपी व विधायक का मामला शांत होने के बाद गोड्डा के सदर एसडीओ नमन प्रियेष लकड़ा पर परीक्षा के दौरान अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते गोड्डा कॉलेज के शिक्षकों ने मोर्चा खोल दिया दिया है. अभद्र व्यवहार से आहत शिक्षकों ने काॅलेज में अापात बैठक कर एसडीओ के खिलाफ निंदा प्रस्ताव किया है. शिक्षकों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव को पत्र भेज कर एसडीओ पर कार्रवाई की मांग की है. आरोप है कि गांधीयन विचारधारा की परीक्षा के दौरान एक भी परीक्षार्थी को कॉलेज में नहीं देख कर एसडीओ प्रभारी प्राचार्य समेत शिक्षकों पर बेवजह बरस गये.
अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर सभी पर एफआइआर करने की भी धमकी दे डाली. शिक्षकों ने बताया कि एसडीओ द्वारा उनकी मर्यादा को तार-तार कर दिया गया है. साथ ही बैठक में लिये गये निर्णय की कॉपी शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने गोड्डा डीसी सौंपते हुए न्याय की गुहार लगायी है. इधर एसडीओ ने शिक्षकों पर ही अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




