जनता दरबार में 28 लाेगों ने सुनायी फरियाद

Updated at : 22 Nov 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में 28 लाेगों ने सुनायी फरियाद

राशन कार्ड व पेंशन से संबंधित थे कई मामले एडीसी ने शिकायतों का ऑनस्पाॅट किया निबटारा गोड्डा : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिला नजारत उप समाहर्त्ता मनोज कुमार ने शिकायतों का ऑन स्पॉट निदान किया. आवेदकों ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार के माध्यम […]

विज्ञापन

राशन कार्ड व पेंशन से संबंधित थे कई मामले

एडीसी ने शिकायतों का ऑनस्पाॅट किया निबटारा
गोड्डा : डीसी भुवनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिला नजारत उप समाहर्त्ता मनोज कुमार ने शिकायतों का ऑन स्पॉट निदान किया. आवेदकों ने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार के माध्यम से आवेदन दिया. डीपीआरओ श्री कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों के आमजनों ने जनता दरबार के माध्यम से शिकायत व समस्याओं को रखने का काम किया है. कुल 28 लोगों ने इंसाफ की गुहार लगायी. इस दौरान एडीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर दिया. इसमें ज्यादातर शिकायत राशन कार्ड नहीं मिलनेे
, पेंशन, इंदिरा आवास, वृद्धा, विधवा, भू-मुआवजा व मुख्यमंत्री कन्यादान योजना आदि से संबंधित था. आवेदन देनेवालों में तस्लीमा बोना, राबिया देवी, जय नारायण मिर्धा, रुपा कुमारी, उपेंद्र साह, भोला भांड़, मिर्धा देवी, सुनीता देवी, अजय स्वर्णकार, मो फकरुद्दीन, मिट्ठू कुमार, राम सुंदर दास, खोका हांसदा, संगीता देवी आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola