हत्या के प्रयास मामले में पांच रिहा
Updated at : 21 Nov 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका कोर्ट : छह साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में पांच अभियुक्त रिहा हो गये हैं. जिला व सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एसएन मिश्रा के न्यायालय से पांच अभियुक्तों को रिहा किया. घटना रामगढ़ के ठाड़ी गांव की है. घटना 16 जून 2009 की है. अभियुक्तों द्वारा दरवारी हांसदा को घर से भाग जाने के […]
विज्ञापन
दुमका कोर्ट : छह साल पुराने हत्या के प्रयास मामले में पांच अभियुक्त रिहा हो गये हैं. जिला व सत्र न्यायाधीश चतुर्थ एसएन मिश्रा के न्यायालय से पांच अभियुक्तों को रिहा किया. घटना रामगढ़ के ठाड़ी गांव की है.
घटना 16 जून 2009 की है. अभियुक्तों द्वारा दरवारी हांसदा को घर से भाग जाने के लिए बाध्य किया जा रहा था. पंचायती बुलायी गयी और इसी पंचायती में अभियुक्तों ने कुल्हाड़ी व फरसा से हमला किया गया. इसमें रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज गयी थी. इस सत्र वाद में कुल मात्र तीन ही गवाही हुई. इसमें गवाह संख्या एक एवं दो ने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया. इस स्थिति में न्यायालय ने संदेह का लाभ देते हुए अभियुक्तों को रिहा कर दिया.
सेशन जज चार की अदालत ने सुनाया फैसला
तीन में से दो गवाहों ने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया
छह साल पुराने मामले के आरोपितों को मिला संदेह का लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




