ललमटिया के डकैता में ऑटो पलटा, चार घायल

बोआरीजोर : बुधवार देर शाम ललमटिया डकैता मिशन के पास ऑटो के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से सवार चार व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में कहलगांव के कैथिया निवासी दिलीप सोरेन 10 वर्ष, मंझली किस्कू 50 वर्ष, मुन्नी मुर्मू 30 वर्ष तथा खानपुर पीरपैंती के मनीर मंसूरी 40 वर्ष हैं. घायलों का इलाज बोआरीजोर सीएचसी […]
बोआरीजोर : बुधवार देर शाम ललमटिया डकैता मिशन के पास ऑटो के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से सवार चार व्यक्ति घायल हो गये. घायलों में कहलगांव के कैथिया निवासी दिलीप सोरेन 10 वर्ष, मंझली किस्कू 50 वर्ष, मुन्नी मुर्मू 30 वर्ष तथा खानपुर पीरपैंती के मनीर मंसूरी 40 वर्ष हैं. घायलों का इलाज बोआरीजोर सीएचसी में किया गया.
गंभीर रूप से घायल मनीर अंसारी को प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. इधर ललमटिया थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो पीरपैंती से ललमटिया आ रही थी. इसी क्रम में डकैता के पास पलट गयी. गंभीर घायल हो रेफर किया गया है. ऑटो जब्त कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




