मुफलिसी में ट्यूशन कर दिल्ली में की लाॅ की पढ़ाई की

Updated at : 14 Sep 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
मुफलिसी में ट्यूशन कर दिल्ली में की लाॅ की पढ़ाई की

पेशे को समाजसेवा के साथ जोड़ कर सुशील टेकरीवाल ने किया नाम रोशन गोड्डा : गोड्डा के टेकरीवाल फैमिली के सुशील टेकरीवाल आज देश भर के मीडिया के हीरो बने हुए हैं. पेशे से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता श्री टेकरीवाल ने तीन दिन पूर्व गुड़गांव के रेयाना स्कूल में पढ़ने वाले बिहार के छात्र […]

विज्ञापन

पेशे को समाजसेवा के साथ जोड़ कर सुशील टेकरीवाल ने किया नाम रोशन

गोड्डा : गोड्डा के टेकरीवाल फैमिली के सुशील टेकरीवाल आज देश भर के मीडिया के हीरो बने हुए हैं. पेशे से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता श्री टेकरीवाल ने तीन दिन पूर्व गुड़गांव के रेयाना स्कूल में पढ़ने वाले बिहार के छात्र प्रद्युम्न कुमार हत्या प्रकरण से जुडे केस को नि:शुल्क लड़ रहे हैं. श्री टेकरीवाल इस मामले को लेकर मुंबई उच्च न्यायालय में स्कूल के सीइओ रेयान पिंटों की ओर से दायर अग्रिम जमानत की रोक के लिये विरोध व अर्जी दाखिल करने गये थे. न्यायालय द्वारा मामला सुरक्षित रख लिया गया है.
क्या है मामला : सुशील टेकरीवाल ने प्रद्युम्न हत्याकांड की जानकारी मिलने पर गुड़गांव पहुंचे. मृत छात्र के पिता वरुण ठाकुर से उनकी मुलाकात हुई. वरुण ठाकुर अपने पुत्र को खोने से पूरी तरह से टूट चुके थे. श्री टेकरीवाल ने उनसे मुलाकात की ओर इस बात की जानकारी पर कि वो बिहार के रहने वाले हैं उनसे पूछा कि अगर उनको वकील के रूप में रखना चाहते हैं तो वकालत नामा में हस्ताक्षर करें. यह भी कहा कि इस मामले को वो नि:शुल्क लड़ना चाहते हैं.
पहली बार बड़ी कामयाबी : मामले को लेकर श्री टेकरीवाल ने कोर्ट में 11 सितंबर को दिन के 11 बजे सुप्रीम कोर्ट में मामला दर्ज हुआ तथा दिन के एक बजे सुनवाई हुई. श्री टेकरीवाल ने इसे बड़ी कामयाबी बतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola