बदतर हो चुकी है बिजली व्यवस्था: वेणु

गोड्डा नगर : गोड्डा जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बदतर हो चुकी बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों ने आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है. वार्ड पार्षद वेणु चौबे ने कहा कि जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बदतर हो चुकी है. लोगों को बिजली रुला रही है. कुछ माह पूर्व विभाग […]
गोड्डा नगर : गोड्डा जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बदतर हो चुकी बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों ने आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है. वार्ड पार्षद वेणु चौबे ने कहा कि जिले की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बदतर हो चुकी है.
लोगों को बिजली रुला रही है. कुछ माह पूर्व विभाग के लोगों ने बिजली व्यवस्था ठीक करने के नाम पर मेंटेनेंस का कार्य करने वक्त दिन दिन भर बिजली आपूर्ति ठप कर दिया. इसके बावजूद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है. अब तो विभाग की मनमानी ऐसी हो गयी है कि जिस दिन जिले में मुख्यमंत्री आये थे, उस दिन भर घंटों बिजली आपूर्ति ठप कर दी गयी थी. पर्व त्योहार में भी बिजली की नौटंकी जारी है. उन्होंने उपायुक्त से विद्युत व्यवस्था पर संज्ञान लेने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




