प्रशासन के आदेश की नहीं है परवाह हो रहा है बालू का अवैध उत्खनन

Updated at : 03 Sep 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन के आदेश की नहीं है परवाह हो रहा है बालू का अवैध उत्खनन

गोड्डा : जिले में फिर चोरी छिपे बालू घाटों से बालू उठाव का धंधा जोरों से चल रहा है. बालू माफिया बंदोवस्ती व गैर बंदोवस्ती घाटों से बालू का उठाव कर रहे हैं. जिला मुख्यालय से सटे लगभग सभी घाट जमनी, कन्हवारा, सिमरातरी, हरिपुर, दुबराजपुर, बेलारी, सैदापूर आदि बालू घाटों से बालू का उठाव किया […]

विज्ञापन

गोड्डा : जिले में फिर चोरी छिपे बालू घाटों से बालू उठाव का धंधा जोरों से चल रहा है. बालू माफिया बंदोवस्ती व गैर बंदोवस्ती घाटों से बालू का उठाव कर रहे हैं. जिला मुख्यालय से सटे लगभग सभी घाट जमनी, कन्हवारा, सिमरातरी, हरिपुर, दुबराजपुर, बेलारी, सैदापूर आदि बालू घाटों से बालू का उठाव किया जा रहा है. इस पर रोक लगने के बाद भी बालू उठाव का धंधा चल रहा है. इधर हाल में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद बालू माफिया की तो चांदी हो गयी है.

मालूम हो कि मुख्यमंत्री ने पुलिस पदाधिकारियों को बगैर खनन के पदाधिकारियों के बालु वाहन को जब्त करने पर रोक लगा दी थी. इसके बाद से ही बालू माफिया की चांदी हो गयी है. बालू माफिया आसानी से बालू उठा रहे हैं तथा ऊंचे दामों पर बालू को बेचने का कारोबार कर रहे हैं तथा खनन विभाग संसाधन की कमी का रोना रोता है. विभाग का रोना भी सही है क्योंकि खनन विभाग के पास न तो वाहन है और नहीं मानव संसाधन. कुल मिलाकर बंदी के आदेश के बाद बालू माफियाओं की पांचों अंगुली घी में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola