रोसे दीपावली में गृह प्रवेश की करें तैयारी : डीडीसी

पथरगामा : प्रखंड के राजीव सभागार में गोड्डा डीडीसी वरुण रंजन ने पंचायत सेवक रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में डीडीसी में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में गति लाने का निर्देश दिया. डीडीसी ने कहा कि दीपावली पर्व तक हर हाल में गृह प्रवेश […]
पथरगामा : प्रखंड के राजीव सभागार में गोड्डा डीडीसी वरुण रंजन ने पंचायत सेवक रोजगार सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में डीडीसी में प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य में गति लाने का निर्देश दिया. डीडीसी ने कहा कि दीपावली पर्व तक हर हाल में गृह प्रवेश कराने के लिए कार्य को युद्ध स्तर पर किया जाना है.
डीडीसी ने प्रखंड में चल रहे 19 पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य का रिव्यू किया. कहा : शौचालय निर्माण कार्य में गति लाने की जरूरत है. शौचालय निर्माण कार्य को ले डीडीसी ने कई आवश्यक दिशा निर्देश पंचायत सेवक, रोजगार सेवक को दिये. मौके पर बीडीओ रुद्र प्रताप, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेश सिन्हा सहित तमाम पंचायत सेवक व रोजगार सेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




