छिनतई का उद्भेदन नहीं, पुलिस खाली हाथ

Updated at : 01 Sep 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
छिनतई का उद्भेदन नहीं, पुलिस खाली हाथ

मेहरमा : मेहरमा में लगातार छिनतई की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सक्रियता तो बढ़ाई है लेकिन अब तक खाली हाथ ही संतोष करना पड़ रहा है. एक भी अपराधी पकड़े नहीं गये हैं. जबकि पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक दर्जनों जगहों तक छापेमारी की जा चुकी है. हर आने जाने वालों पर […]

विज्ञापन

मेहरमा : मेहरमा में लगातार छिनतई की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सक्रियता तो बढ़ाई है लेकिन अब तक खाली हाथ ही संतोष करना पड़ रहा है. एक भी अपराधी पकड़े नहीं गये हैं. जबकि पुलिस सूत्रों की मानें तो अब तक दर्जनों जगहों तक छापेमारी की जा चुकी है. हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है. सड़क पर बाइकों की लगातार चेकिंग की जा रही है. एसडीपीओ राजाकुमार मित्रा खुद इस अभियान में लगे हैं.

आधे दर्जन स्थानों पर छापेमारी, संदिग्धों की तलाश में पुलिस
पुलिस ने बेनीदास भुष्का, प्रतापपुर आदि कई जगहों पर संदिग्धों को तलाशा लेकिन कुछ नहीं मिला
बाइकों की रफ्तार पर पुलिस की नजर
अक्सरां देखा जा रहा है कि छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले तेज रफ्तार वाले बाइकर्स होते हैं. पुलिस अब इसपर नजर टिकाये हुए है. दो दिनों से मुख्य मार्ग पर जो भी तेज रफ्तार से बाइक चला रहे हैं उन्हें रोक कर पुलिस पूछताछ कर रही है. कागजात जांच रही है. जांच में मेहरमा इंस्पेक्टर जोखु राम, ललमटिया थाना प्रभारी मनोहर करमाली व मेहरमा थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत लगे हुए हैं.
बिहार की सीमा पर होगी छापेमारी
खबर है कि यह इलाका बिहार से सटा हुआ है. अपराधी यहां घटना को अंजाम देकर बिहार भाग जाते हैं. पुलिस बिहार की सीमा पर अपनी तिकड़म लगाकर छापेमारी करेगी. उधर पुलिस ने देवनचक में हुई छिनतई की घटना को लेकर मो शाकीर से विशेष तौर पर पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola