अधिवक्ता के घर से एक लाख की चोरी

Updated at : 28 Aug 2017 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर से एक लाख की चोरी

शनिवार रात छत से घर में चोरों ने किया प्रवेश गैस कटर से लॉकर तोड़ उड़ाये जेवरात व नकदी नगर थाना के एएसआइ ने पीड़ित के घर पहुंच की छानबीन गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मुहल्ले में अधिवक्ता पवन कुमार मिश्र के घर एक लाख की संपत्ति की चोरी हो गयी है. शनिवार […]

विज्ञापन
शनिवार रात छत से घर में चोरों ने किया प्रवेश
गैस कटर से लॉकर तोड़ उड़ाये जेवरात व नकदी
नगर थाना के एएसआइ ने पीड़ित के घर पहुंच की छानबीन
गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के गंगटा मुहल्ले में अधिवक्ता पवन कुमार मिश्र के घर एक लाख की संपत्ति की चोरी हो गयी है. शनिवार रात अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. गृह स्वामी ने रविवार सुबह चोरी की जानकारी नगर थाना प्रभारी को दी. सूचना एएसआइ अनिल कुमार सिंह ने पीड़ित के घर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है. अधिवक्ता ने बताया कि देर रात चोरों ने छत से प्रवेश किया. गोदरेज का दो भर सोने का लॉकेट,सोने के अंगूठी,12 हजार का मोबाइल व 25 सौ रुपये नकदी गायब कर दिया है. बताया कि रात में घर के सभी सदस्य सोये थे.
चोरी की भनक तक नहीं लग पायी. सुबह जगने पर घर का सामान इधर-उधर बिखरा मिलने पर जानकारी हुई. पीड़ित परिजनों ने बताया कि चोरों ने काफी चालाकी वारदात को अंजाम दिया है. लॉकर तोड़ने में गैस कटर का भी इस्तेमाल किया गया है. चोरी की घटना के बाद पीड़ित परिवार भयभीत है. वहीं मुहल्लेवासी भी सहमे हुए हैं. रात्रि गश्ती पर सवाल उठाने लगा है. याद हो कि इसके पूर्व भी नगर थाना क्षेत्र के एलआइसी गली मे भी गौरीशंकर झा के आवास पर चोरों ने दो लाख की संपत्ति की चोरी कर ली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola