दो माह से खाक छान रही पुलिस

गोड्डा : पथरगामा थाना के वंदनवार गांव में दो माह पूर्व 28 जून को गांव के ही पियूष कुमार का शव कुएं से बरामद किया गया था. पियूष की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया था. पिता ने भी थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था. लेकिन आज तक एक भी […]
गोड्डा : पथरगामा थाना के वंदनवार गांव में दो माह पूर्व 28 जून को गांव के ही पियूष कुमार का शव कुएं से बरामद किया गया था. पियूष की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया गया था. पिता ने भी थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था. लेकिन आज तक एक भी आरोपित नहीं पकड़े जा सके हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हो चुका है
कि पियूष के शरीर पर जख्म व हड्डी टूटने के निशान थे. किन लोगों के साथ वो पथरगामा गया था इसका भी पुलिस अब तक पता नहीं लगा पायी है. पुलिस की इस धीमी कार्रवाई से पिता का विश्वास अब पुलिस से उठता जा रहा है. उनका कहना है कि बेटे की नौकरी लग गयी थी. वो कागजात में सुधार करवाने यह कह कर पथरगामा गया था कि वह जल्द ही लौट आयेगा. नहीं आया, आया तो उसके मौत की खबर आयी. परिवार टूट चुका है. लेकिन पुलिस के कानों में जूं तक नहीं रेंगती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




