पेड़ से टकरायी वैन, एक की मौत

Updated at : 24 Aug 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
पेड़ से टकरायी वैन, एक की मौत

दुर्घटना . गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग पर परसोती के पास हुई घटना चालक की घटनास्थल पर ही हो गयी मौत गोड्डा : गोड्डा पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग परसोती के पास मुरगी से लदी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. घटना में चालक की मौत हो गयी. चालक का नाम मो सरफुद्दीन अंसारी उम्र 35 वर्ष […]

विज्ञापन

दुर्घटना . गोड्डा-पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग पर परसोती के पास हुई घटना

चालक की घटनास्थल पर ही हो गयी मौत
गोड्डा : गोड्डा पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग परसोती के पास मुरगी से लदी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. घटना में चालक की मौत हो गयी. चालक का नाम मो सरफुद्दीन अंसारी उम्र 35 वर्ष बताया जाता है वहीं वाहन में ही साथ में आ रहे विजय कुमार महतो इस दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गया. दायां पैर टूट गया है तथा गंभीर चोटें आयी हैं. चालक की मौत तो घटनास्थल पर ही हो गयी. चालक का शव ही गोड्डा पहुंचाया गया.
चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीडीह गांव का रहने वाला बताया जाता है. वाहन पर पॉल्ट्री मुर्गा लदा था. सिउड़ी से मुर्गा लेकर चालक लौट रहा था. घटना सुबह की है.सड़क के दायीं ओर पेड़ से वाहन टकरा गयी.
कैसे हुई दुर्घटना
मिली जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट के परसोती के पास वाहन तेज रफ्तार में थी. अचानक ही वाहन अनियंत्रित हो गयी तथा दायीं ओर पेड़ से टकरा गयी. आसपास के लोगों ने वाहन से घायलों को खींचकर निकाला तथा पुलिस को इसकी सूचना दी.
पथरगामा में सर्पदंश से महिला
की मौत
पथरगामा . पथरगामा थाना क्षेत्र के रानीपुर पंचायत निवासी कारू अंसारी की पत्नी शरिफन बीबी 35 वर्ष की मौत बुधवार को हो गयी. पति श्री अंसारी ने बताया कि उसकी पत्नी रानीपुर बहियार खेत में काम करने गयी थी. इस दौरान किसी विषैले सांप ने काट लिया. जानकारी की मदद से उसे घर लाया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया किरण देवी गांव पहुंच कर पथरगामा थाना को इसकी सूचना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola