गोड्डा : ओवरलोडिंग के कारण अलग-अलग हादसों में दो की मौत

गोड्डा : गोड्डा के दो इलाके में सड़क हादसे से दो लोगों की मौत हो गयी है. महगामा और मेहरमा में नेशनल हाइवे 133 में सड़क हादसे से दो की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दोनों ही घटना ओवरलोडिंग हाइवा के कारण हुई. एक हादसा महगामा के बसुवा चौक से सटे पेट्रोल […]
गोड्डा : गोड्डा के दो इलाके में सड़क हादसे से दो लोगों की मौत हो गयी है. महगामा और मेहरमा में नेशनल हाइवे 133 में सड़क हादसे से दो की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि दोनों ही घटना ओवरलोडिंग हाइवा के कारण हुई. एक हादसा महगामा के बसुवा चौक से सटे पेट्रोल पंप के पास हुई. जहां मोटरसाइकिल चालक मार्को मूर्मू हाइवा के चपेट नें घायल हो गया. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गयी.
वहीं मेहरमा थाना के मुख्य मार्ग एनएच 133 पर सुढनी गांव के पास टेंपो और हाइवा के ठोकर के बाद हाइवा से कुचलकर महिला की मौत हो गयी. यहां भी आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




