Giridih News : युवक पर चाकू से हमला, दो पर प्राथमिकी

Updated at : 01 Apr 2026 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : युवक पर चाकू से हमला, दो पर प्राथमिकी

Giridih News : रामनवमी में हुए विवाद के प्रतिशोध में वारदात को दिया अंजाम

विज्ञापन

Giridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. गार्डेना गली से अपने घर जाते स्थानीय युवक मोहित यादव पर दो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आयी और खून बहने लगा. नगर थाना क्षेत्र के दर्जी मोहल्ला निवासी भुक्तभोगी के फर्दबयान के आधार पर मारपीट व लूट की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.

कहा-सुनी से बात पहुंची मारपीट तक :

मामला रामनवमी के दौरान हुई कहा-सुनी से जुड़ी पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है. पीड़ित मोहित ने पुलिस को दिये फर्दबयान में बताया है कि रामनवमी के दौरान लाठी खेल के क्रम में बड्डी यादव और शुभम चौधरी के साथ उसकी हल्की धक्का-मुक्की हो गयी थी. इसी घटना को लेकर दोनों आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे.

गार्डेना गली में हुई घटना :

मोहित यादव के अनुसार बीते सोमवार की शाम वह दूध का पैसा लेकर गार्डेना गली होते हुए अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान शाम करीब आठ बजे दोनों आरोपित वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे गाली-गलौज करने लगे. आरोप है कि इसके बाद दोनों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया. इससे उसके सिर में गंभीर चोट आयी और खून बहने लगा. पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी जेब से दूध का करीब पांच हजार रु भी निकाल लिया और उसके साथ मारपीट करते रहे. इसी बीच उसी रास्ते से उसके भाई कुणाल और लड्डू गुजर रहे थे, जिनकी नजर उन पर पड़ी. दोनों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये. परिजन घायल मोहित को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस मामले की कर रही जांच :

इधर, मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि घायल के फर्द बयान के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola