Giridih News :पीरटांड़ में इलाज के दौरान युवती की मौत

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 May 2026 10:59 PM

विज्ञापन

Giridih News :पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चिरकी बाजार स्थित सावन मेडिकल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सरमीला टुडू पिता-मंजू टुडू के रूप में हुई है. वह चिरकी पंचायत के घटियारी गांव की रहनेवाली थी.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरमीला टुडू दवा लेने के लिए सावन मेडिकल पहुंची थी. इसी दौरान वहां मौजूद कर्मी ने उसे इंजेक्शन लगाया गया. आरोप है कि इंजेक्शन दिए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और वह बेहोश होकर गिर गयी. उसे इलाज के लिए पीरटांड़ सीएचसी भी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए

भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया.इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान युवती की मौत होने की सूचना मिली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है. इधर चर्चा है कि मेडिकल दुकान संचालक और पीड़ित परिवार के बीच मुआवजे को लेकर बातचीत चल रही है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola