Giridih News :अधिकांश विभाग का नहीं लगा स्टॉल दिखा, अधिकारी भी अनुपस्थित
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 May 2026 11:09 PM
Giridih News :धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गुरुवार को गांडेय प्रखंड के आदि सेवा केंद्र ओझाडीह में बेनिफिशरी सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया गया.
प्रचार-प्रसार के अभाव व विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति व स्टॉल की कमी के कारण शिविर में ग्रामीणों का जुटान अपेक्षा के अनुरूप काफी कम रही. जानकारी के अनुसार धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गुरुवार को आदि सेवा केंद्र ओझाडीह में 11 बजे बेनिफिशरी सैचुरेशन कैंप की शुरुआत हुई, जिसमें गांडेय के धर्मपुर, मेदिनीसारे के खोरीमहुआ व करीबांक के भलूआ के ग्रामीणों ने भाग लिया. हालांकि, शिविर में विभागवार स्टॉल की कमी, विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति व प्रचार-प्रसार के अभाव में अपेक्षाकृत भीड़ नहीं दिखी.
150 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 87 का बना आभा कॉर्ड
कैंप में स्वास्थ्य विभाग, श्रम व कल्याण के स्टॉल लगे थे. स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में 150 ग्रामीणों की जांच की गयी, जबकि 87 लोगों का आभा कार्ड बनाया गया. शिविर में सीएचओ मनोज भैरवा, एमपीडब्ल्यू रमेश मुर्मू, एएनएम सुनीता सोरेन समेत अन्य ने मरीजों की जांच की. वहीं श्रम व कल्याण विभाग के स्टॉल में कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार आनंद, विभाग के सौरभ कुमार समेत पंचायत सचिव नुनूलाल रविदास, रामकिशोर यादव,शौकत अली समेत कई उपस्थित थे.
मनरेगा, अंचल, वन, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा व बैंक के अधिकारी रहे नदारद
आदि सेवा केंद्र ओझाडीह में आयोजित शिविर में अधिकांश विभाग के ना तो स्टॉल लगे थे और ना ही अधिकारी कर्मचारी ही नजर आये. शिविर में 12 बजे तक मनरेगा, अंचल, वन, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा व बैंक के स्टॉल नहीं लगा था. संबंधित अधिकारी भीनदारद थे. जबकि, पत्र के आलोक में अभियान के तहत आयोजित शिविर में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आय, जाति, आवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, केसीसी, जनधन खाता, सुरक्षा बीमा, सामाजिक सुरक्षा (पेंशन), मनरेगा, आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, वन पट्टा आदि से लाभुकों को आच्छादित किया जाना है. शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं, बैंक के प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से शिविर में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










