Giridih News :मारपीट का आरोपी पकड़ाया, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :मारपीट का आरोपी पकड़ाया, भेजा गया जेल

Giridih News :ओझाडीह पंचायत के नैयाडीह गांव में बुधवार को जमीन विवाद में हुई मारपीट के मामले में नामजद अभियुक्त लाल मोहम्मद को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. मामला कांड सं 81/26 से संबंधित है.

विज्ञापन

-मारपीट के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेलबताया जाता है कि दूसरे के खेत में हल चलाने पर हुआ विवाद बाद में मारपीट में बदल गया. इस बाबत मंसूर अंसारी के आवेदन पर केस दर्ज करते हुए लाल मोहम्मद के अलावा आधा दर्जन लोगों को अभियुक्त बनाया गया था. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को जेल भेज दिया. इधर, दूसरे पक्ष के मुस्तकीम अंसारी के आवेदन पर कांड अंकित किया गया है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

जमुआ पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

जमुआ थाना पुलिस ने गुरुवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2010 में मो मुख्तार आलम एवं रफीक खां, पिता निजाम खां दोनों निवासी ग्राम खेदुआडीह, पोस्ट खरगडीहा, थाना जमुआ, जिला गिरिडीह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि न्यायालय से निर्गत लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जा सके.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola