Giridih News :आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 21 May 2026 11:04 PM

विज्ञापन

Giridih News :प्रखंड क्षेत्र के सुखनुडीह और मधवा गांव समेत आसपास के सुदूरवर्ती इलाकों में कर्मयोगी योजना के तहत गुरुवार को विशेष जनसुनवाई हुई. इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करना और ग्रामीण विशेषकर आदिवासी समुदाय की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निवारण करना था. जनसुनवाई में काफी संख्या में ग्रामीणों और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन

कार्यक्रम में बीडीओ अमलजी ने आदिवासी समाज को जानकारी देते हुए कहा कि यह योजना झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया गया है. सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा में लाये बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती. सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना अनिवार्य है. इसके लिए ग्रामीणों को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा.

ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं. इसमें जलसंकट, सिंचाई प्रमुख थी. योग्य लाभुकों को अब तक सरकारी आवास और वृद्धा-विधवा पेंशन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की गयी. सुदूर टोलों को मुख्य मार्ग से जोड़ने और निर्बाध बिजली आपूर्ति की भी मांह की गयी. संबंधित विभागों को समय सीमा में समस्या समाधान करने का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम में कुंती देवी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मदन कुमार, श्रम परिवर्तन पदाधिकारी अजय कुमार, कनीय अभियंता उत्तम कुमार, पंचायत सचिव सुजाता कुमारी समेत ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola