Giridih News:सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News:सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Giridih News:सड़क दुर्घटना में घायल अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भाषपुर निवासी 26 वर्षीय कार्तिक वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह सोमवार की शाम बाइक से घर लौटने के दौरान घायल हुआ था.

विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भाषपुर निवासी 26 वर्षीय कार्तिक वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गयी. सोमवार की शाम कार्तिक वर्मा अहिल्यापुर से अपने घर बाइक से जा रहा था. इसी क्रम में गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गयी और गिरकर घायल हो गया. परिजन उसे इलाज के लिए धनबाद ले गये. धनबाद में प्राथमिक इलाज के बाद कार्तिक को रांची रेफर कर दिया गया. रांची में इलाज के क्रम में गुरुवार को कार्तिक वर्मा की मौत हो गयी. पोस्टमार्टम व कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका शव गांव लाया गया.

सड़क दुर्घटना में दो घायल

जमुआ-देवघर मुख्य सड़क पर देवरी थाना क्षेत्र के रानीपोखर (लिलैया मोड़) के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें बाइक सवार भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के कोवाटांड़ गांव का अनिल हेंब्रम (20) व सुप्रिया बास्के (18छ घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज चतरो स्थित निजी चिकित्सा केंद्र पर करवाया गया. जानकारी के अनुसार अनिल अपबी बाइक से सुप्रिया को साथ लेकर मेला देखने बटपार जा रहा था. इस क्रम में लिलैया मोड़ के पास एक अन्य वाहन की चपेट में आकर दोनों घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola