इलाज के लिए मुंबई गयी सरिया की महिला एक सप्ताह से गायब

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :सरिया थाना क्षेत्र की मंदरामो पूर्वी पंचायत के औरवाटांड़ की निवासी सुदामा देवी (50 वर्ष) पति जगन्नाथ मंडल पिछले मार्च माह में इलाज के लिए मुंबई गयी थी.

विज्ञापन

सरिया थाना क्षेत्र की मंदरामो पूर्वी पंचायत के औरवाटांड़ की निवासी सुदामा देवी (50 वर्ष) पति जगन्नाथ मंडल पिछले मार्च माह में इलाज के लिए मुंबई गयी थी. वह मानसिक रूप से भी परेशान रहती है. 25 मई को वह अस्पताल से गायब हो गयी. इसका आज तक पता नहीं चल सका है. महिला के छोटे पुत्र रवि मंडल ने बताया कि उसकी मां के खो जाने से संबंधित सनहा भोईवाड़ा थाना में दर्ज कराया गया है. महाराष्ट्र पुलिस सहित परिवार के लोग खोजबीन में जुटे हुए हैं. लेकिन, उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है, इससे परिवार के लोग काफी चिंतित हैं. वह लगातार महिला की खोजबीन कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola