बच्चों के झगड़े में महिला की हत्या, देवर-देवरानी पर केस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद पूरण मंडल की पत्नी कुंती देवी की हत्या कर दी गयी.
विज्ञापन
गिरिडीह.पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा में बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद पूरण मंडल की पत्नी कुंती देवी की हत्या कर दी गयी. हत्या का आरोप मृतका के देवर रमेश मंडल और उसकी पत्नी सुनीता देवी पर लगा है. दोनों फरार हैं. सूचना मिलने पर पचंबा थाना प्रभारी नरेंद्र यादव घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
क्या है पूरा मामला :
पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा में शनिवार को रमेश मंडल व पूरण मंडल के बच्चे घर के नल के पास खेल रहे थे. इस दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. पूरण मंडल की पत्नी कुंती देवी ने बच्चों को डांट कर झगड़ा नहीं करने की बात कही और घर भेज दिया. इसके बाद पूरण का छोटा भाई रमेश मंडल और उसकी पत्नी सुनीता देवी की कुंती देवी से तू-तू,मैं-मैं शुरू हो गयी. देखते ही देखते मामला बढ गया और मारपीट होने लगी. मारपीट में कुंती देवी की मौत हो गयी. घटना के समय मृतका का पति घर के बाहर काम करने गया था. गांववालों से खबर पाकर वह आया.प्राथमिकी दर्ज कर की जा रही है छापेमारी : थाना प्रभारी
पचंबा के थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि मृतका के पति पूरण मंडल के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी रमेश मंडल और सुनीता देवी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










