Giridih News : प्रसव के बाद महिला की मौत, नवजात बच्ची सुरक्षित

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 01 Apr 2026 12:23 AM

विज्ञापन

Giridih News : भेलवाघाटी थाना के बुधुवाडीह गांव की घटना

विज्ञापन

Giridih News : देवरी. प्रसव के बाद 20 वर्षीया युवती की मौत हो गयी. हालांकि नवजात बच्ची सुरक्षित है. घटना भेलवाघाटी थानांतर्गत बुधुवाडीह गांव की है. मृतका छोटकी हेंब्रम (20) के पति मंगलदेव मुर्मू ने मंगलवार को बताया कि वह सोमवार की सुबह नौ बजे प्रसव पीड़ा के बाद अपनी पत्नी को स्वास्थ्य उपकेंद्र चतरो ले गया था. दस बजे बच्ची का जन्म हुआ. इसके बाद जच्चा-बच्चा के स्वस्थ रहने पर दोपहर में अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. घर आने के बाद छोटकी चारपाई पर सोये-सोये बेहोश हो गयी. उपचार के लिए उसे जमुआ स्थित अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सक ने छोटकी हेंब्रम की मृत्यु हो जाने की बात कही. घटना की सूचना पर पंसस सरिता हेंब्रम व समाजसेवी अर्जुन मरांडी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. देवरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवव्रत कुमार ने बताया कि प्रसव के बाद महिला की मौत होने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola