पत्नी ने पति की गला दबाकर की हत्या, गिरफ्तार

ति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी. हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुसमा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
गिरिडीह. पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपने ही पति की गला दबाकर हत्या कर दी. हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुसमा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना रविवार की है. बताया गया कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में बबलू तुरी पिता मदन तुरी व उसकी पत्नी कुसमा देवी में विवाद हो गया. विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों में जमकर मारपीट हो गयी. इसी बीच गुस्से में आकर कुसमा ने अपने पति की गला दबा कर हत्या कर दी. अहिल्यापुर थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार विष्ट ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिंहपुर गांव में एक व्यक्ति की हत्या की दी गयी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, तो पता चला कि विवाद में पत्नी ने ही गला दबा कर अपने पति की हत्या कर दी है. आरोपी महिला कुसमा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




