पूरे विश्व का कल्याण करता है शिव-शक्ति महायज्ञ : सोनम व्यास

Updated at : 19 Apr 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
पूरे विश्व का कल्याण करता है शिव-शक्ति महायज्ञ : सोनम व्यास

पूरे विश्व का कल्याण करता है शिव-शक्ति महायज्ञ : सोनम व्यास

विज्ञापन

झारखंडधाम. मानिकबाद कष्टहरण महादेव मंदिर में 17 अप्रैल से आयोजित शिव-शक्ति महायज्ञ के दूसरे दिन अपने प्रवचन में यूपी से पहुंची राष्ट्रीय कथा वाचिका सोनम व्यास ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सच्ची भक्ति से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामना पूर्ण करते है. वह सभी प्रकार के अनिष्टों का निवारण करते हैं. कहा कि भगवान भोलेनाथ के मंदिर में शिव-परिवार की स्थापना सहित यज्ञ के शुभ आयोजन से गांव-समाज समेत पूरे प्रदेश, सम्पूर्ण राष्ट्र व विश्व का समेकित कल्याण होता है . मालूम रहे कि पूर्व में पंडित भगवान उपाध्याय के प्रयास से निर्मित महादेव मंदिर का शिखर व विस्तारीकरण किया गया है. इस निहित शिव परिवार के 21 अप्रैल को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु यज्ञ आयोजित किया है. व्यवस्थापक आचार्य डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस यज्ञ में सोनम व्यास के अलावा रामेश्वरानंद, शालिनी त्रिपाठी सहित बैद्यनाथधाम की वैदिक मंडली आ रही है. मंच संचालन कुंदन उपाध्याय एवं अमित उपाध्याय कर रहे हैं . मौके पर पवन उपाध्याय, सच्चिदानंद उपाध्याय, मोती उपाध्याय, किशोर उपाध्याय, सुबोध, बमशंकर, सुधीर, सुनील, विजय, रुपेश, मुकेश, भागीरथ, लालजीत, सिकंदर, अशोक यादव आदि सहयोग दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola