Giridih News :बांकीकला में जलसंकट, डांड़ी का पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बांकीकला में जलसंकट, डांड़ी का पानी पीने को मजबूर हैं ग्रामीण

Giridih News :प्रखंड के बांकीकला गांव के लोग आज भी चापाकल और नल जल योजना से वंचित हैं. इसके कारण डांड़ी का पानी पीना उनकी मजबूरी है. उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज हैं, लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नजर इन पर अभी तक नहीं पड़ी है.

विज्ञापन

बांकीकला गांव में करीब 35 घर हैं और यहां की कुल आबादी करीब 300 है, लेकिन इस गांव में स्वच्छ पेयजल की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. मजबूरन सभी एक ही कच्चे जलस्रोत डांड़ी पर निर्भर हैं. गर्मी बढ़ने के साथ ही डांड़ी का जलस्तर भी गिरता जा रहा है और पानी लगातार गंदा होता जा रहा है.

एक किमी दूर से लाना पड़ता है पानी

गांव की सुलेखा देवी, लीलन देवी, ममता देवी, बमेली देवी और कौशल्या देवी आदि ने कहा कि सुबह उठते ही उनकी पहली चिंता पीने का पानी जुगाड़ करने की होती है. उन्हें घर के कामकाज छोड़कर एक किमी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है.

विधायक व विभाग से किया गया है पत्राचार : मुखिया

मुखिया जुखेला बीबी ने कहा कि जलसंकट को दूर करने को ले उन्होंने विधायक कल्पना सोरेन व विभाग से पत्राचार किया है. लेकिन, अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल शुरू नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola