Giridih News :वाहन ने मारा युवक को धक्का, मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :निमियाघाट थाना क्षेत्र के शंकरडीह के समीप मंगलवार की देर रात वाहन की चपेट में एक युवक की मौके पर मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. युवक की पहचान शंकरडीह निवासी विश्वनाथ महतो के पुत्र भागीरथ महतो के रूप में हुई.

विज्ञापन

निमियाघाट थाना क्षेत्र के शंकरडीह के समीप मंगलवार की देर रात वाहन की चपेट में एक युवक की मौके पर मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गयी. बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया गया. युवक की पहचान शंकरडीह निवासी विश्वनाथ महतो के पुत्र भागीरथ महतो के रूप में हुई. वह सड़क पार कर रहा था. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उसे धक्का मार दिया. धक्का लगने के साथ ही भागीरथ की मौत हो गई. सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola