Giridih News: दशलक्षण के छठे दिन उत्तम संयम धर्म मनाया गया

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 02 Sep 2025 11:55 PM

विज्ञापन

Giridih News: श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों की भक्ति भावना में लीन रहे. बताया जाता है कि जैन धर्म के महापर्व दशलक्षण पर्व को लेकर सम्मेद शिखर मधुबन में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है. मंगलवार को दक्षलक्षण पर्व के छठे दिन धार्मिक विधि विधान से उत्तम संयम धर्म का पालन किया गया.

विज्ञापन

सम्मेद शिखर मधुबन में दक्षलक्षण महापर्व के छठे दिन उत्तम संयम धर्म का पालन किया गया. दशलक्षण के छठे दिन उत्तम संयम धर्म मनाया गया. यह आत्म-नियंत्रण और इंद्रियों पर विजय प्राप्त करने का दिन होता है, जहां अनुयायी अपने मन और शरीर को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं. इस दौरान मधुबन के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों की भक्ति भावना में लीन रहे. बताया जाता है कि जैन धर्म के महापर्व दशलक्षण पर्व को लेकर सम्मेद शिखर मधुबन में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है. मंगलवार को दक्षलक्षण पर्व के छठे दिन धार्मिक विधि विधान से उत्तम संयम धर्म का पालन किया गया. मंगलवार को सुबह होते ही विभिन्न मंदिरों में देव दर्शन व पूजा पाठ के लिए श्रद्धालुओं का जुटान शुरू हो गया. मंदिरों में धार्मिक विधि विधान से श्री जी का अभिषेक शांतिधारा व धार्मिक विधान का आयोजन किया गया. मंदिरों में साधु संतों के सानिध्य में विशेष पूजा अर्चना के बाद दिन भर धार्मिक विधियां चलती रही. प्रवचन सभा में साधु संतों द्वारा श्रद्धालुओं को उत्तम संयम की महत्ता का पाठ पढ़ाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola