Giridih News: पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों की उपेक्षा पर हंगामा

Updated at : 27 Jan 2025 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों की उपेक्षा पर हंगामा

Giridih News: बेंगाबाद प्रखंड परिसर के सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख मीना देवी ने की. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने पंचायत से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए अधिकारियों से अमल कराने की मांग की गयी.

विज्ञापन

चपुआडीह व जरूआडीह पंचायत के समिति सदस्यों ने कंबल वितरण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. जरूआडीह की सदस्य कुमारी नीलम यादव ने कहा पंचायत सचिव की लापरवाही से पंचायत में विकास कार्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कंबल प्राप्ति और वितरण की जानकारी देने से इंकार कर दिया. पंचायत सचिव की लापरवाही से लोग परेशान हैं. वहीं, चपुआडीह पंचायत के सदस्य मकसूद अंसारी ने भी कंबल वितरण में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया. कहा इस पंचायत में मनरेगा योजना में जेसीबी का भी प्रयोग किया जा रहा है. इसके लिए जांच टीम का गठन की मांग की गई. तेलोनारी के सदस्य भुनेश्वर यादव ने कहा पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने का मामला उठाया. फिटकोरिया पंचायत के समिति सदस्य मुनीरउद्दीन ने छछंदो व दोरहिया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं रहने का मामला उठाया. बताया घुुठिया में 11 हजार वोल्ट की तार गुजरने वाले पोल की स्थिति जर्जर है, इसे बदलने की जरूरत है. पंचायत में खराब पड़े आधा दर्जन चापाकलों की मरम्मत की भी जरूरत बतायी. वहीं, विभिन्न पंचायतों के सदस्यों ने कंबल वितरण की सूची उपलब्ध कराने की मांग उठायी. बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए शो-कॉज करने पर सहमति बनी. दो करोड़ की राशि खर्च करने के लिए योजनाओं की सूची तैयार की गयी. बैठक में उप प्रमुख शब्बा अंजुम, बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू, राज्य सभा सदस्य प्रतिनिधि मो जैनुल अंसारी, पंचायती राज पदाधिकारी मोबिन अंसारी, पंसस संगीता देवी, रीतलाल प्रसाद वर्मा, छोटू दास, मो इकबाल, अनीता देवी, रूबी कुमारी, अनीता कुमारी, ज्योति कुजुर, सहायक अभियंता वसीम अकरम, कनीय अभियंता मो रईस, रीना कुमारी, मो जावेद, भुनेश्वर मुर्मू, कमलेश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola