Giridih News :ग्रामसभा की अनदेखी पर बदगुंदा व रसनजोरी पंचायत में हंगामा
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 08 Jun 2026 10:37 PM
Giridih News :पीएम आवास योजना के तहत आवास प्लस के सर्वे सूची के सत्यापन को लेकर सोमवार को पांच पंचायतों में ग्राम सभा हुई. इसमें बदगुंदा व रसनजोरी पंचायत में ग्रामीणों ने हंगामा किया.
ताराटांड़ पंचायत सचिवालय में मुखिया यशोदा देवी की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई. पंचायत सचिव नुनूलाल रविदास ने कहा कि आवास प्लस की सर्वे सूची में से साधन संपन्न, पूर्व में पीएम या अबुआ आवास के लाभार्थी व सरकारी नौकरी वालों के नाम की छंटनी व अर्हताधारकों की सूची तैयार करने के लिए ग्राम सभा हुई है. मौके पर पंसस पवन अग्रवाल, राजकुमार तुरी, सभी वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे. इधर कुंडलवादह पंचायत सचिवालय में मुखिया मो कादिर की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई, जिसमें सार्वजनिक रूप से सूची तैयार की गयी. मौके पर पंचायत सचिव जयनारायण सिंह, पंसस भोला मंडल, मो मकबूल समेत काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे.
दूसरी योजनाओं के क्रियान्वयन का विरोध
इधर बदगुंदा में ग्राम सभा की अनदेखी पर हंगामा हुई. ग्रामीणों का आरोप था ग्राम सभा में ली गयी योजनाओं को दरकिनार कर दूसरी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. हालांकि पंचायत सचिव मो कलीम ने आवास प्लस को ले ग्राम सभा की बात कह मामला शांत किया गया. इसके उपरांत अर्हता रखने वालों को सूचीबद्ध किया गया. मौके पर मुखिया खुर्शीदा बीबी, मो मकसूद, मो नसीम, मो फारूक, महफूज अशरफ, मो आलम समेत अन्य मौजूद थे. इधर, रसनजोरी पंचायत में भी ग्राम सभा के दौरान हंगामा हुआ. मुखिया शीतल कुमारी, पंसस मो रकीब, भागीरथ मंडल, नरेश मंडल, विकास राणा, रमजान अंसारी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. फुलजोरी पंचायत में प्रभारी मुखिया तहीरन बीबी व पंसस जहीरन बीबी की अध्यक्षता में सभा हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










