Giridih News: दुर्घटना में घायल अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: दुर्घटना में घायल अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत

Giridih News: ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल अज्ञात युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक बाइक पर सवार था और बड़कीटांड़ के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला. राहगीरों ने उसे देखकर तुरंत घटना की सूचना ताराटांड़ थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि, इलाज के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत चिरंजीवी ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास जारी है. पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola