अनियंत्रित हाइवा ने चहारदीवारी को किया क्षतिग्रस्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Jul 2024 10:39 PM
गांडेय-जामताड़ा मुख्य सड़क पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के लक्षुडीह गांव में सोमवार की दोपहर एक अनियंत्रित हाइवा ने एक घर की चहारदीवारी में धक्का मार दिया. इससे चहारदीवारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी.
गांडेय-जामताड़ा मुख्य सड़क पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के लक्षुडीह गांव में सोमवार की दोपहर एक अनियंत्रित हाइवा ने एक घर की चहारदीवारी में धक्का मार दिया. इससे चहारदीवारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, वहीं धक्का मारने के बाद हाइवा पलट गया. घटना को देखकर स्थानीय ग्रामीण दौड़े और शीशा को तोड़कर चालक और खलासी को बाहर निकाला. उक्त घटना में चालक और खलासी को हल्की चोट आयी है. बता दें कि एक हाइवा लक्षुडीह-पर्वतपुर सड़क निर्माण के लिए चिप्स लेकर जा रहा था. इसी क्रम में हाइवा अनियंत्रित होकर लक्षुडीह गांव निवासी शिवनाथ सिंह के चहारदीवारी में धक्का मार दिया. सूचना पर अहिल्यापुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार विष्ट घटनास्थल पर पहुंचे. बाद में क्रेन व जेसीबी से हाइवा को उठाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










