Giridih News: चोरी के संदेह में दो लोगों को किया पुलिस के हवाले

Giridih News: शुक्रवार की देर रात को ग्रामीणों ने गांव के बाहर से बाइक आते देखा. ग्रामीण सतर्क होकर गतिविधि पर नजर बनाये हुए थे. इस दौरान गांव के समीप सडक किनारे ले जाकर बाइक को बंद कर दोनों युवक पैदल गांव में गए. दोनों युवकों की गतिविधि देख ग्रामीणों को इनके चोर होने का संदेह हुआ.
बदवारा पंचायत के रहमत नगर गांव के समीप शुक्रवार देर रात घूम रहे दो संदिग्ध लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. पूछताछ के बाद चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने उनकी पिटाई भी कर दी. इधर सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस रात में ही गांव पहुंची. इस दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना आई. बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व गांव में चोरी हुई थी. कुछ दिनों से गांव के समीप चोर घूमने की भी जानकारी से ग्रामीण संशकित थे. ग्रामीण रतजग्गा कर रहे थे. इधर शुक्रवार की देर रात को ग्रामीणों ने गांव के बाहर से बाइक आते देखा. ग्रामीण सतर्क होकर गतिविधि पर नजर बनाये हुए थे. इस दौरान गांव के समीप सडक किनारे ले जाकर बाइक को बंद कर दोनों युवक पैदल गांव में गए. दोनों युवकों की गतिविधि देख ग्रामीणों को इनके चोर होने का संदेह हुआ. उन्होंने दोनों को एक घर के पास से पकड़ लिया. दोनों युवक तरह तरह की बात करने लगे. इसपर भडके ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




