Giridih News :मारपीट मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पचंबा थाना की पुलिस ने मारपीट मामले में पचंबा थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी मोहम्मद मुर्शीद मिर्जा और जावेद मिर्जा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने यह कार्रवाई कोयरीटोला निवासी हाजरा खातून के आवेदन के आधार पर की है.

विज्ञापन

पचंबा थाना की पुलिस ने मारपीट मामले में पचंबा थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी मोहम्मद मुर्शीद मिर्जा और जावेद मिर्जा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. यह कार्रवाई पुलिस ने पचंबा थाना क्षेत्र के कोयरीटोला निवासी हाज़रा खातून द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर की है. उन्होंने गिरफ्तार दोनोंसमेत छह लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गयी. इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया. आगे की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola