जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल

बिरनी थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. मारपीट की इस घटना में पांच लोग घायल हो गये
गिरिडीह. बिरनी थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में शनिवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. मारपीट की इस घटना में पांच लोग घायल हो गये. घायलों में मनोज महतो, दिपनी देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी और भुखल महतो शामिल हैं. घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है. घटना के बाद बिरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की छानबीन कर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां सभी इलाजरत हैं. घटना को लेकर दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










