Giridih News: चहारदीवारी निर्माण को ले दो पक्ष भिड़े, महिला समेत चार घायल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: चहारदीवारी निर्माण को ले दो पक्ष भिड़े, महिला समेत चार घायल

Giridih News: भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत द्वारपहरी बेहरवाटांड़ में चहारदीवारी देने की बात को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

विवाद सीताराम मंडल, जागरेश्वर मंडल तथा सुखदेव मंडल के बीच शुरू हुआ. इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. मारपीट में सीताराम मंडल, उसकी पत्नी पोदीना देवी, पुत्र पिंटू मंडल व पंकज राम तो दूसरी तरफ से जागरेश्वर मंडल घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साकिब जमाल ने किया. प्राथमिक इलाज के बाद सीताराम मंडल व जागरेश्वर मंडल को को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है. कहा कि घटना की जानकारी भरकट्टा ओपी को दे दी गयी है. वहीं, ओपी प्रभारी अमन सिंह ने कहा कि आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola