ePaper

आलग-अलग हादसे में दो घायल

Updated at : 21 Aug 2024 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
आलग-अलग हादसे में दो घायल

पचंबा थाना क्षेत्र के बकोइया निवासी शुक्र महतो का 30 वर्षीय पुत्र रन्हैया कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. वह अपने घर से घर का सामान लाने के लिए बगल की दुकान गया हुआ था.

विज्ञापन

गिरिडीह.

पचंबा थाना क्षेत्र के बकोइया निवासी शुक्र महतो का 30 वर्षीय पुत्र रन्हैया कुमार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया. वह अपने घर से घर का सामान लाने के लिए बगल की दुकान गया हुआ था. वापस लौटने के क्रम में घर के पास ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे धक्का मार दिया. गिरने के बाद उसके पैर पर ट्रैक्टर का पिछला चक्का चढ़ गया. चक्का चढ़ने से इसका पैर बुरी तरह से कुचल गया. मुहल्ले के लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा.

तिसरी.

तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी चौक-भूराईं रोड पर बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने रोड किनारे खड़ी तिसरी निवासी प्रदीप शर्मा की पत्नी किरण कुमारी को धक्का मार दिया. इस घटना में किरण के दाहिने पैर की हड्डी टूट गई. धक्का मारने के बाद बाइक सवार भाग गया. उसकी पहचान नहीं हो पायी. वहीं, महिला को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola