Giridih News: दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 12:54 AM
Giridih News: खेलो झारखंड के प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार को सरिया स्टेडियम में शुरू आयोजन का मंगलवार को समापन हो गया.
खेलो झारखंड के प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार को सरिया स्टेडियम में शुरू आयोजन का मंगलवार को समापन हो गया. मौके पर एसडीएम सरिया संतोष गुप्ता के निर्देशानुसार बीपीओ अक्षय कुमार प्रभाकरण को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की नियुक्ति की गयी थी. इस कार्यक्रम में कुछ एथेलेटिक्स इवेंट्स जैसे 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर के दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद समेत अनेक इवेंट्स तीन वर्गों अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के लिए बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित किये गये. बैडमिंटन, कबड्डी फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी थी. अंडर-14 कबड्डी में मध्य विद्यालय मंदरामो विजयी हुआ, वॉलीबॉल में अंडर 17 प्लस टू हाई स्कूल केश्वारी विजेता तथा मध्य विद्यालय चिरुवां कपिलो उप विजेता बने. अंडर-19 वॉलीबॉल में प्लस टू उच्च विद्यालय सरिया विजेता तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बागोडीह उप विजेता बने. इस बाबत बीपीओ श्री प्रभाकरण ने बताया कि सभी विजेता टीम जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में वीरेंद्र कुमार पांडेय, तारकेश्वर मोदी, मिथिलेश ठाकुर, कुलन कुमार मंडल, महेश पासवान, अजीत कुमार, तेजो मंडल, सोनी कुमारी, छत्रु राम महतो, प्रकाश पांडेय, दशरथ मंडल, प्रदीप विश्वकर्मा, राजेश कुमार, असित मिश्रा, रामजी मांझी, महेश मिस्त्री, टेकलाल कुमार, श्याम सुंदर, एलएन पांडेय, भरत कुमार महतो, किरण वर्मा, चक्रधारी कुमार, राजेंद्र ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










