Giridih News : कोयला चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 25 Mar 2026 12:39 AM
Giridih News : सीसीएल के सुरक्षा प्रभारी नकुल नायक ने दर्ज करायी थी शिकायत
Giridih News : गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कोयला चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खंडिहा निवासी बबलू दास और डबलू दास के रूप में की गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सीसीएल के सुरक्षा प्रभारी नकुल नायक द्वारा कोयला चोरी को लेकर दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर की गई. आवेदन में अवैध रूप से कोयला चोरी किए जाने की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी थी. शिकायत के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के क्रम में पुलिस ने दोनों आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को अदालत में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










