Giridih News :जीटी रोड से 42 मवेशी लदा ट्रक जब्त, पांच गिरफ्तार

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 08 Jun 2026 10:49 PM

विज्ञापन

Giridih News :जीटी रोड पर अवैध कारोबार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. पुलिस ने जीटी रोड पर हो रही मवेशी तस्करी का खुलासा किया है. एसपी के निर्देश पर बगोदर पुलिस ने मवेशी लदे ट्रक को जीटी रोड अटका से जब्त किया है. ट्रक में 42 मवेशी लदे हुए थे.

विज्ञापन

इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि बिहार से पशुओं को लोड कर जीटी रोड बरही, बगोदर होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था. इसकी सूचना एसपी को मिला. उन्होंने पशुओं की बरामदगी और गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. गठित टीम ने जीटी रोड अटका चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसमें वाहन से 42 काड़ा बरामद किया गया.

पकड़े गये सभी बिहार के

पकड़े गये लोगों में जहानाबाद के पिंटू कुमार, नालंदा के राजकुमार यादव व जलेंदर कुमार, नालंदा के थाना हिलसा परवलपुर के पंकज कुमार व यदुनंदन कुमार शामिल हैं. जब्त मवेशियों को हजारीबाग गोशाला भेज दिया गया है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola