Giridih News :पचंबा में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :पचंबा में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक के पास शुक्रवार अहले सुबह तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में ऑटो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसमें एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी 35 वर्षीय प्रेम दास के रूप में हुई. घायल छोटू राम देवरी थाना क्षेत्र के देवपहरी निवासी है. घटना के बाद ट्रक और ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो गिरिडीह से सवारी लेकर जमुआ जा रही था.

ट्रक और ऑटो चालक वाहन छोड़कर हुए फरार

अलकापुरी चौक पर ट्रक ने जोरदार ठोकर मारी, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पचंबा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा. इधर, मौका देखकर ट्रक और ऑटो चाललक वाहन चालक फरार हो गये. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों वाहन जब्त कर लिये गये हैं. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. चालकों की तलाश और जांच जारी है.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola