Giridih News :सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों को दी गयी श्रद्धांजलि
Updated at : 14 Feb 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :14 फरवरी 2016 को सड़क दुर्घटना में सुखदेव पंडित, रामप्रसाद बर्णवाल समेत मारे गये 12 लोगों की याद में संतुरपी चौक पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा हुई. सबसे पहले गांव की महिलाओं ने मृतकों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इसके बाद बगोदर विधायक नागेंद्र महतो और पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.
विज्ञापन
14 फरवरी 2016 को हुई दुर्घटना में 12 लोगों की हुई थी मौत
आज का दिन बगोदर के लिए काला दिन है : नागेंद्र महतो
14 फरवरी 2016 को सड़क दुर्घटना में सुखदेव पंडित, रामप्रसाद बर्णवाल समेत मारे गये 12 लोगों की याद में संतुरपी चौक पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा हुई. सबसे पहले गांव की महिलाओं ने मृतकों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. इसके बाद बगोदर विधायक नागेंद्र महतो और पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. लोगों ने दो मिनट का मौन रखा. विधायक श्री महतो ने मृतकों के परिजनों को सामग्री भेंट की. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री महतो ने कहा कि आज का दिन बगोदर के लिए काला दिन है. सड़क दुर्घटना से एक साथ 12 लोगों ने जान गवां दी. वह उनके परिजनों के साथ हर सुख-दुख में खड़ा रहेंगे.सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करें : विनोद सिंह
पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान जीटी रोड संतुरपी में हुए सड़क हादसा बगोदर के इतिहास में सबसे बड़ी सड़क दुर्घटना है. इसमें 12 लोगों की मौत हो गयी थी. उक्त सड़क हादसे के सभी मृतकों की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम सड़क सुरक्षा के मानकों का पालन करें. बाइक चालक आवश्यक रूप से हेलमेट का इस्तेमाल करें. मौके पर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, शंभु लाल यादव, पंसस महताब हुसैन, राजू सिंह, सुखदेव राणा, जगदीश महतो, सुधीर सिंह, शेख मोकिम, अर्जुन पासवान, सुनील स्वर्णकार, भरत गुप्ता, राजेंद्र महतो, संजय महतो, राजू पांडेय, प्रवीण पटेल, विजय रवानी, जितेंद्र पटेल, माले प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, पूनम महतो, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, संदीप जायसवाल, मुखिया सरिता साव, संतोष रजक, पूरन कुमार महतो समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




