Giridih News :रेल अंडरपास निर्माण से आवागमन प्रभावित
Updated at : 01 Feb 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर प्रखंड की चौधरीबांध पंचायत के रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है. रेलवे यहां अंडर ग्राउंड एलसी का निर्माण करवा रहा है. इससे आवागमन में परेशानी हो रही है.
विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्या समाधान को चौधरीबांध पहुंचे रेलवे अधिकारी
बगोदर प्रखंड की चौधरीबांध पंचायत के रेलवे लाइन का विस्तार किया जा रहा है. रेलवे यहां अंडर ग्राउंड एलसी का निर्माण करवा रहा है. इससे पंचायत के पांडेयटोला, हरिजन टोला, कोड़ाडीह, जमुनियासिंघा आदि के लोग, जो चौधरीबांध के रेलवे गेट से आवागमन करते थे, वह बाधित है. गांववालों को लंबी दूरी तय कर करनी पड़ रही है. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने विधायक नागेंद्र महतो को दी. विधायक ने डीआरएम धनबाद से पिछले दिनों भेंटकर इसका समाधान करने की बात कही. इसके आलोक में शनिवार को रेलवे विभाग के वरीय अधिकारी चौधरीबांध का दौरा किया. विधायक ने ग्रामीणों को आने- जाने में हो रही समस्या को देखते हुए वैकल्पिक रास्ता देने की बात रखी. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ता दिया जायेगा, ताकि ग्रामीणों आने- जाने में सुविधा मिले. मौके पर रेलवे के जेई, पंसस दिलीप रजक, श्रीकांत यादव, अर्जुन यादव, भुनेश्वर यादव, मुनेश्वर यादव, तापेश्वर यादव, महेंद्र यादव, लालजी यादव, अर्जुन पांडेय, छेदीलाल पांडेय, छोटू पांडेय, नेमचंद साव, कालेश्वर मंडल, उमेश यादव मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




