Giridh News :सुभाष बीएड कालेज में सभी ने ली जल संरक्षण की शपथ

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridh News :सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जल संरक्षण पखवारा के अंतर्गत गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलायी गयी.

विज्ञापन

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में जल संरक्षण पखवारा के अंतर्गत गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार के उद्बोधन से हुई. उन्होंने कहा कि जल जीवन का मूल आधार है. इसे संरक्षित करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है. डॉ कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से अपील की कि वे जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें.

आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गयी. उनकी आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन रखकर संवेदना व्यक्त की गयी. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो कौशल राज, डॉ ओम प्रकाश राय, NSS कोऑर्डिनेटर डॉ संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो राजकिशोर प्रसाद, डॉ शमा प्रवीण, प्रो धर्मेंद्र मंडल, पोरस कुमार, प्रो. बृजमोहन कुमार, प्रो संदीप चौधरी, प्रो सोमा सूत्रधर सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन राजेश मींकल, पूजा और प्रीयेस ने संयुक्त रूप से किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola