पंचायत समन्वय समिति की बैठक में बनी कार्य योजना

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Apr 2020 3:54 AM

विज्ञापन

हीरोडीह : कोरोना संकट से निबटने के लिए गुरुवार को पंचायत समन्वय समिति की बैठक चुंगलो पंचायत सचिवालय में हुई. बैठक में दूसरे प्रदेश से आये लोगों की संख्या का आकलन करने का निर्णय हुआ. तीन माह का राशन पूरी पारदर्शिता के साथ देने तथा किचन दीदी के कार्यों को जनोपयोगी बनाने का भी निर्णय […]

विज्ञापन

हीरोडीह : कोरोना संकट से निबटने के लिए गुरुवार को पंचायत समन्वय समिति की बैठक चुंगलो पंचायत सचिवालय में हुई. बैठक में दूसरे प्रदेश से आये लोगों की संख्या का आकलन करने का निर्णय हुआ. तीन माह का राशन पूरी पारदर्शिता के साथ देने तथा किचन दीदी के कार्यों को जनोपयोगी बनाने का भी निर्णय हुआ. चुंगलो पैक्स को नियमित खोलने और जनता के कार्यों को ईमानदारी से करने का निर्देश दिया गया. बाहरी लोगों के पंचायत में प्रवेश करने पर विशेष ध्यान रखने व लॉकडाउन के दौरान सभी लोगों को घर पर रहने के निर्देश दिये गये. इसकी अध्यक्षता मुखिया दिनेश मंडल ने की. मौके पर उप मुखिया चोवा मंडल, वार्ड सदस्य, डीलर व पैक्स कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola