मधुबन में तीन दिवसीय कबड्डी प्रशिक्षण शिविर

Updated:
विज्ञापन

जागो फाउंडेशन गिरिडीह द्वारा पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मधुबन के सिंहपुर गांव में तीन दिवसीय रिफ्रेशर कबड्डी खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया.

विज्ञापन

मधुबन.

जागो फाउंडेशन गिरिडीह द्वारा पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मधुबन के सिंहपुर गांव में तीन दिवसीय रिफ्रेशर कबड्डी खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. शिविर में पीरटांड़ प्रखंड के ग्राम पंचायत मधुबन, चिरकी, तुईयो, बांध एवं कुम्हरलालो से तीस किशोरियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण के बाद दो टीम अंडर 14 एवं अंडर 18 का गठन किया गया. दोनों टीम दिनांक 29 मई को कोडरमा टीम के साथ अंतर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेंगे. जागो फाउंडेशन गिरिडीह के राजू महतो ने कहा कि समाज में बच्चों की सुरक्षा एवं जेंडर की समस्या के समाधान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन पिछले तीन सालों से संस्था द्वारा किया जा रहा है. इन समस्याओं के समाधान के लिए सभी को आगे आने की आवश्यकता है. मौके पर प्रशिक्षक सूरज कुमार तिवारी, सौरभ कुमार, संस्था के चिंता कुमारी आदि मौजूद थी. संवाददाता विजय सिन्हा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola