Giridih News :इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन

Giridih News :गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार को जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला व सलूजा गोल्ड के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने किया.
गिरिडीह इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन गुरुवार को जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला व सलूजा गोल्ड के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने किया. श्री यादव ने कहा कि टूर्नामेंट का समापन एक फरवरी को होगा. इसमें जिले से सौ से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं. कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आती है. मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र कुमार चौधरी, सुनील मोदी, सचिव मुकेश जलान, नागेंद्र कुमार, सहसचिव इंद्रजीत सिंह (रोमल), विकास रंजन, संजीव कुमार, विकास गुप्ता, संजय साहू, रोहित कुमार, संतोष शर्मा, अभिषेक सिन्हा व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




