Giridih News :तीन बाइक की टक्कर, एक महिला समेत दो मौत

Giridih News : निमियाघाट थाना क्षेत्र के खाखी जंगल के समीप तीन बाइकों की टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी.
प्रतिनिधि, डुमरी. निमियाघाट थाना क्षेत्र के खाखी जंगल के समीप डुमरी-बेरमो पथ पर तीन बाइक के बीच हुई टक्कर में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं तीन अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों का डुमरी रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को खाकी जंगल के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हुई. इस बीच पीछे-पीछे चल रही एक अन्य बाइक भी दोनों बाइक से जा टकरायी. इस दुर्घटना में बाइक में सवार डुमरी थाना क्षेत्र के मंगलुआहर निवासी अमित महतो, दूसरे बाइक में सवार बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला निवासी कृष्णा कुमार व विजय कुमार और एक अन्य बाइक में सवार चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो निवासी संजय कुमार और उसकी पत्नी दीप ज्योति देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची निमियाघाट पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपज्योति देवी (20 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया. एसएनएमएमसीएच, धनबाद में इलाज के दौरान एक अन्य घायल कृष्णा कुमार (17 वर्ष) की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




