Giridih News :झामुमो कमेटी गठन में हो-हंगामा, नहीं बनी सहमित

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :जमुआ में झामुमो की पंचायत कमेटी गठन को लेकर शनिवार को बैठक हुई. चुनाव पर्यवेक्षक अजीत कुमार पप्पू पूर्व विधायक केदार हाजरा की मौजूदगी में नयी कमेटी के गठन पर चर्चा की गयी. कुछ पंचायतों में कमेटी का गठन नहीं होने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गयी.

विज्ञापन

जमुआ में झामुमो की पंचायत कमेटी गठन को लेकर शनिवार को बैठक हुई. चुनाव पर्यवेक्षक अजीत कुमार पप्पू पूर्व विधायक केदार हाजरा की मौजूदगी में नयी कमेटी के गठन पर चर्चा की गयी. कुछ पंचायतों में कमेटी का गठन नहीं होने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गयी. जैसे ही पर्यवेक्षक ने अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगा, तो 10 लोगों ने नाम दिया. इसमें रंजीत कुमार, चीना खान, लक्ष्मण महतो, केदार यादव, रामानंद सिंह, किशोरी शर्मा, दिनेश मंडल, मनोज पांडेय, जाकिर हुसैन व मंजूर अंसारी शामिल हैं. वहीं, सचिव पद के लिए कलाम अंसारी, नागेश्वर प्रसाद वर्मा, लूटू पांडेय, अताउल अंसारी, रईस कौशर, रोजन अंसारी, मुस्लिम अंसारी, रघुनाथ सिंह, कामेश्वर वर्मा व ओमप्रकाश महतो, उपाध्यक्ष के लिए कामदेव चौधरी, मुकेश रजक, नरेश राय, शब्बीर अंसारी, नेजाम अंसारी, ताहिर हुसैन, शोभा मंडल, कमरुद्दीन अंसारी, मो इदरीश, कोषाध्यक्ष के लिए विजय वर्मा, जनार्दन महतो, दिनेश रजक, मनिरुद्दीन, संगठन सचिव के लिए लियाकत अंसारी, हरिहर तुरी, दामोदर रविदास, मो हाफिज अंसारी ने दावेदारी रखी. पर्यवेक्षक ने सभी से एक पद पर आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने नाम वापस नहीं लिया. इस दौरान हो-हंगामा भी हुआ. इसके बाद चुनाव स्थगित कर सूची प्रदेश चुनाव संचालन समिति को भेजने की बात कही गयी. मौके पर राजकुमार राय, सुमित्रा देवी, देवंती देवी, विजय वर्मा, महेंद्र यादव, प्रभात प्रभाकर आदि मौजूद थे.

झामुमो की प्रखंड कमेटी गठित, रिंकू दूसरी बार बने अध्यक्ष

तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित बरनवाल धर्मशाला में झामुमो की नयी प्रखंड कमेटी को लेकर शनिवार को बैठक हुई. अध्यक्षताजिला पर्यवेक्षक शफीक अंसारी ने की. इसमें प्रखंड की सभी 15 पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव व प्रखंड संयोजक मंडली के सदस्य उपस्थित थे. पर्यवेक्षक ने बताया कि सर्वसम्मति से दूसरी बार प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल और सचिव मैथ्यूस हेंब्रम काे चुना गया. अनवर अंसारी, उमेश राम, रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी कुमार वर्मा उपाध्यक्ष, उपेंद्र साव संगठन सचिव, राजू दास मीडिया प्रभारी व मनोज यादव कोषाध्यक्ष बनाये गये. मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मो मुनीबउद्दीन, उपाध्यक्ष सुरेश मरांडी, मो इम्तियाज अंसारी, सहदेव यादव, बेरोनिका हेंब्रम, दिनेश बास्के, अफसर हुसैन, मनोज दास, सुधा देवी, इजहार अंसारी, शहीद अंसारी, मो अजीम, मो मोबिन, कैलाश दास, अमजद अंसारी, हकीम अंसारी, पिंटू कुमार, रघु तुरी, अर्जुन हांसदा, हकीम मियां, राजू प्रसाद यादव, मुकेश राय, राजेश रविदास, मतियूस हेंब्रम, अरुण यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola